सरकारी नौकरी

अपना मोबाइल चार्ज करते समय ना करें ऐसी गलती, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत


आजकल हर कोई मोबाइल का इस्‍तेमाल करता हैं। इसके बिना इंसान का जीवन अधूरा सा लगता है। आज के दौर में मोबाइल हर किसी के लिए एक बहुत ही जरूरी साधन बन चुका है। यदि मोबाइल न हो तो आप खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करने लगते हैं। लेकिन हमें मोबाइल चार्ज करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरुरी है।

इन बातों का रखें ध्यान:

लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे चार्जर का प्रयोग करते हैं। ऐसा करने से आपके मोबाइल की बैटरी में या तो एनर्जी की पावर सप्‍लाई अधिक होने लगेगी या फिर कम होगी। इससे आपके मोबाइल की लाइफ कम होती है।

मोबाइल को हर वक्‍त 100% चार्ज रखने की भूल मत करें। इससे आपके मोबाइल की बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो हर बैटरी के चार्ज साइकिल की संख्‍या पहले से ही निर्धारित होती है।

लोग रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्जिंग पर लगा देते हैं और फिर उसे रात भर के लिए लगा छोड़ देते हैं। इससे मोबाइल को लंबे समय के लिए चार्जिंग पर लगाने से बैटरी बहुत अधिक गरम हो जाती है। 

अधिकतर लोग मोबाइल की बैटरी 0% होने तक उसे यूज करते रहते हैं। कई लोग तो चार्जिंग पर मोबाइल को लगा कर बात भी करते हैं। इससे मोबाइल की बैटरी ओवरहीटेड हो जाती है।

यदि आप मोबाइल को केस मेंं लगा कर चार्ज करेंगे तो इससे बैटरी और मोबाइल के अंदर के कॉम्‍पोनेंट्स ज्‍यादा गरम हो जाएंगे इससे आपके मोबाइल को नुकसान पहुंच सकता है।

No comments