सरकारी नौकरी

इस रेस्‍टोरेंट में कब्रों के साथ बैठकर खाना खाते है लोग, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

यह दुनिया बहुत अजीब है यहां कुछ घटनाये ऐसी है जिन्हें देखकर एक बार तो विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। देश-विदेश के बहुत से रेस्टोरेंट अपने खाने और खासियत के लिए जाने जातें है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहें जहां पर लोग कब्रों के साथ बैठ कर खाना खाते हैं। 

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इस रेस्टोरेंट को कब्रिस्तान के बीचों बीच बनाया गया हैं। न्यू लकी नाम के इस रेस्टोरेंट में कुल मिलाकर 26 कब्रे हैं। लोग यहां पर चाय के साथ-साथ आराम से खाने का भी मजा लेते है। 45 साल पहले यह सिर्फ एक टी-स्टाल थी। जहां आकर लोगल सुबह-शाम चाय पीते थे लेकिन लोगों के बीच फेमस हो जाने के कारण इस टी-स्टाल को रेस्टोंरेट में बदल दिया गया।

यहां पर कब्रों पर स्‍ट्रील की जाली ढक दी जाती है। इसके अलावा कब्रों की साफ-सफाई की भी यहां पर पूरा ध्यान रखा जाता है। लोगों का मानना है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले यहां पर आने से वो काम हो जाता है। इसलिए लोग अपने किसी भी काम की शुरूआत यहां से ही करते है।

No comments