राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
कोरोना खतरा कम होते देखकर राजस्थान सरकार एक बार फिर पाबंदियों में छूट दे रही है। ऐसी बीच राजस्थान के शराब प्रेमियों के लिये खुशखबरी है। गहलोत सरकार ने प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने के समय को बढ़ा दिया है। अब शराब की दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी।
सरकार ने जारी किये आदेश:
इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। कोरोना लॉकडाउन को अनलॉक करने के फेज में पहले शराब की दुकानों का समय दोपहर 4 बजे तक के लिये किया गया था। उसके बाद उसे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक के लिये गया।
अब अनलॉक-5 की गाइडलाइन की अनुपालना के तहत इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक के लिये कर दिया गया है। इस दौरान दुकान स्टाफ और ग्राहकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।


No comments