POCO ने 64 MP कैमरे के साथ भारत में लॉन्च किया Poco F3 GT स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
हाल ही में POCO ने Poco F3 GT स्मार्टफोन को भारत में गेमिंग फीचर्स और ट्रिगर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 10 बिट्स डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। Poco F3 GT स्मार्टफोन की कीम भारत में 26,999 रुपये है।
Poco F3 GT स्पेसिफिकेशन:
इसमें 6.67 इंच का टर्बो एमोलेड 10 बिट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 480Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद होगा। फोन में डीसी डीमिंग फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
अन्य फीचर्स:
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5,065mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।


No comments