सरकारी नौकरी

AICTE की रिपोर्ट: भारत में 10 साल के सबसे निचले स्तर पर इंजीनियरिंग की सीटें

हाल ही में जारी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा स्तर पर इंजीनियरिंग सीटों की संख्या घटकर 23.28 लाख रह गई है जो कि 10 वर्षों में सबसे कम है। संस्थान बंद होने और एडमिशन क्षमता में कमी के कारण इस वर्ष सीटों में 1.46 लाख की गिरावट आई है।

कम हुई इंजीनियरिंग की सीटें

इतनी गिरावट के बावजूद, इंजीनियरिंग अभी भी देश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुल सीटों का 80 प्रतिशत है। 2014-15 में, सभी AICTE मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंजीनियरिंग की लगभग 32 लाख सीटें थीं। गिरावट की शुरुआत सात साल पहले हुई थी, जब कॉलेज बंद होना शुरू हुए थे। तब से, लगभग 400 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं।

2020 के अलावा 2015-16 से हर साल कम से कम 50 इंजीनियरिंग संस्थान बंद हुए हैं। इस वर्ष 63 को बंद करने के लिए AICTE की मंजूरी मिली है। नए इंजीनियरिंग संस्थान स्थापित करने के लिए तकनीकी शिक्षा नियामक की मंजूरी का आंकड़ा पांच साल के सबसे निचले स्तर पर है।

No comments