सावधान!! आपकी Gmail पर आयी ऐसी Email खाली कर सकती है आपका अकाउंट
आजकल ऑनलाइन फ्रॉड भारत सहित दुनिया भर में हो रहा है, जो यूज़र्स की परेशानियां बढ़ा रहा है। लेकिन हाल ही में जीमेल अकाउंट के यूज़र्स के लिए एक नया ईमेल फ्रॉड नई मुश्किल सामने लाया है। यूज़र्स को एक खतरनाक जीमेल मेल स्पैम से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। इसमें यूज़र्स के साथ फ्रॉड करने के लिए बिल्कुल नए तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। स्कैमर्स अब ऐसे ईमेल भेज रहे हैं जो अमेज़न या PayPal जैसी बड़ी कंपनियों के नाम से आते हैं।
खाली हो सकता है आपका अकाउंट
इस ईमेल में एक फोन नंबर शामिल होता है और इसमें शामिल किया गया मैसेज ये कहता है कि, ‘अगर आपने अभी तक खरीदारी नहीं की है, तो कृपया हमें कॉल करें। अगर आपको कांटेक्ट डिटेल्स डायल करने के लिए धोखा दिया जाता है, तो आपको फोन के माध्यम से एक व्यक्ति से जोड़ दिया जाएगा।
ये व्यक्ति अमेज़न या PayPal का प्रतिनिधि नहीं बल्कि धोखेबाज होता है। फोन से कनेक्ट होने के बाद ये फ्रॉड व्यक्ति आपसे आपके अकाउंट का नाम, बैंक की जानकारी और पासवर्ड की जानकारी लेगा। नकली अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए वे आपको मूर्ख भी बना सकते हैं।


No comments