सरकारी नौकरी

Whatsapp स्टेटस से ऐसे डाउनलोड करें फोटो और वीडियो, जानिए तरीका

आजकल व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी करते हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते-करते हमें कई ऐसे टिप्स और ट्रिक्स पता चल जाते हैं जो हमारे कई मुश्किल काम भी आसानी से कर देते हैं। वॉट्सएप पर आई तस्वीरें और वीडियो ऐसे ही आपके फोन में स्टोर हो जाती हैं वैसे व्हाट्सएप के स्टेटस नहीं होते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे बिना परेशानी के आप व्हाट्सएप के स्टेटस डाउनलोड कर सकते है। 

फॉलो करें ये स्टेप्स:

# सबसे पहले अपने फोन के फाइल मैनेजर पर जाएं। अधिकतर एंड्रॉयड फोन में ये File Manager नाम से ही होता है, लेकिन कुछ फोन में Google File या सिर्फ Files नाम से हो सकता है। 

# यहां जाकर आपको सेटिंग्स पर जाना है और 'Show hidden Files' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको फोन की इंटरनल स्टोरेज पर जाना है। 

# अब आपको यहां Whatsapp का फोल्डर सर्च करना है। हो सकता है ये फ्रंट इंटरनल स्टोरेज में हो और अगर ये फोल्डर नहीं दिख रहा है तो Android> Media> Whatsapp फोल्डर पर जाएं।

# आप व्हाट्सएप फोल्डर खोलेंगे आपको और कई ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से आपको Media> Status चुनना है। इस फोल्डर पर क्लिक करेंगे आपको वो सारे स्टेटस दिख जाएंगे जो हाल ही में आपने देखे होंगे। 

No comments