सरकारी नौकरी

कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ ही खोला मोर्चा, भारी पड़ सकता है अंदरूनी कलह

कांग्रेस का अंदरूनी संकट भारी पड़ता जा रहा है। इस पंचायतीराज चुनाव से पहले कई क्षेत्रों में कांग्रेसी नेता आपस में ही उलझ रहे हैं और यहां मुकाबला कांग्रेस बनाम कांग्रेस होता हुआ नजर आ रहा है। कहीं टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं में मनमुटाव है तो कहीं अपने क्षेत्र में दखल को लेकर कांग्रेसी आमने-सामने हैं।

भारी पड़ सकता भितरघात

कांग्रेस को नुकसान केवल कांग्रेस के भीतरी विरोध से ही नहीं है। जिन क्षेत्रों में निर्दलीय विधायक हैं या बसपा से कांग्रेस में आए विधायक हैं वहां भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खफा हैं। चुनाव वाले जिलों में करीब 9 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर पहले से विवाद चले आ रहे हैं और नुकसान की आशंका है।

नजर आ रहा बिखराव

अपने-अपने हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते देख कई कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कई नेता ऊपर से तो शांत हैं, लेकिन चुनाव में अंदर ही अंदर पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पार्टी को चुनाव में भितरघात का सामना करना पड़ सकता है।

No comments