राजस्थान में मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश
इन दिनों कई जगह भरी बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारां जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 8 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेशभर में सावन की झड़ी लग चुकी है।
मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम झारखंड और उससे सटे बिहार पर स्थित लो प्रेशर एरिया अब दक्षिण पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। इससे सम्बंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।
इसके अगले दो दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी हरियाणा के ऊपर स्थित है और सम्बंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी तक विस्तरित है। जिसके कारण राजस्थान में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में लगभग सभी स्थानों और पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है।


No comments