इस सरकारी स्कीम के तहत आपकी बेटी को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जानें कैसे उठायें फायदा
हर कोई अपने बच्चे के भविष्य को सँवारने का सपना देखते है। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को सिक्योर बनाने का प्लान बना रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक आपको खास सुविधा दे रहा है। पीएनबी (PNB) ने ट्वीट करके इस सुविधा के बारे में जानकारी दी है। बता दें बैंक के इस ऑफर में आप आसानी से अपनी बेटी के लिए 15 लाख रुपये बचा सकते हैं। पीएनबी में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा कर आप अपनी बेटी को लखपति बना सकते हैं।
कितना करना होता है डिपॉजिट
इसमें मिनिमम डिपॉजिट 250 रुपये करना होता है। इसके अलावा अधिकतम आप 1,50,000 रुपये तक का डिपॉजिट कर सकते हैं। इस खाते को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई और आगे होने वाले खर्च से काफी राहत मिल जाती है।
कितना मिल रहा ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना पर इस समय सालाना ब्याज दर 7.6 फीसदी है। बता दें केंद्र सरकार की ओर से हर तीन महीने में इन ब्याज दरों को रिवाइज किया जाता है। इसमें कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम शामिल हैं। इसके अलावा इस योजना में ग्राहकों को टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है।
कब मैच्योर होता है यह खाता
खाता खुलने की डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) सुकन्या समृद्धि खाता मैच्योर होता है।
मिलेंगे 15 लाख रुपये
अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालान 36000 रुपये लगाने पर 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी।



No comments