सरकारी नौकरी

क्रिकेट के इस महान गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, शानदार हैं रिकार्ड

आजकल लोग क्रिकेट को देखना ज्यादा पसंद करते है। लोग क्रिकेट के दीवाने है। क्रिकेट की दुनिया में नए रिकार्ड्स का बनना और पुराने का टूटना आम बात है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। डेल स्टेन ने मंगलवार को अपने संन्यास का ऐलान किया।

क्रिकेट को कहा अलविदा

डेल स्टेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 699 विकेट हासिल किये। उन्होंने टेस्ट में 435, वनडे में 196 और टी20 में 64 विकेट झटके है। डेल स्टेन ने ट्विटर पर अपने संन्यास का ऐलान किया। एक बेहद ही भावुक पोस्ट में डेल स्टेन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों, सभी फैंस, परिवार और पत्रकारों को शुक्रिया कहते हुए संन्यास लिया।

खेलना चाहते थे टी20 वर्ल्ड कप

डेल स्टेन 2020 में साउथ अफ्रीकी टी20 टीम में चुने गए थे और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन तभी कोरोना वायरस का हमला हुआ और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप रद्द हो गया। अब टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर में होना है और उससे पहले ही इस साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

No comments