आई मेकअप रिमूव करने के लिए अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स, आंखों को नहीं होगा कोई नुकसान
इन दिनों आई मेकअप का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। कोई भी पार्टी हो या इंवेंट लड़कियां आंखों को बोल्ड लुक देना पसंद करती हैं। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल, आई लाइनर, मस्कारा समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आई मेकअप करने से लोगों की नजरें आपकी सुंदर आंखों पर टिक जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आई मेकअप हटाने का सही तरीका होता है.....
- आंखे बहुत सेंसिटिव होती हैं। इसलिए कपड़े या पानी की जगह मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए कॉटन की मदद से मेकअप रिमूवर से आंखों का मेकअप हटाएं।
- आई मेकअप हटाने के लिए फ्रेंगनेस फ्री एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप आंखों का मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल, जैतून का तेल का उपयोग कर सकती हैं। ये तेल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप हर तरह की स्किन टाइप के लिए कर सकते हैं।
- अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करती हैं तो मेकअप हटाने के बाद कॉन्टेक्ट निकालें। वरना आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा लेंस भी खराब हो सकते हैं। ध्यान रहें कि अगर आप लेंस लगा रही है तो आंखों पर ऑयल बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल न करें।
- कई बार वॉटरप्रूफ मेकअप निकालने में पसीने छूट जाते हैं। इसके लिए आप बेबी शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आइडिया को आप आईलाइनर और मस्कारा हटाने के लिए यूज कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपने लेंस न लगाएं हों।
No comments