लड़कियों की आंखों के रंग में छिपे हैं गहरे राज, इन्हें जानते हैं आप?
आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती है। इससे ही हम इस दुनिया को देख सकते हैं। वहीं हमारी आंखों का रंग अलग-अलग होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ये हमारी पर्सनैलिटी के बारे में कुछ खास बताने का काम करता है। ऐसे में हम किसी की आंखों के रंग से उनके कई गहरे राज पता लगा सकते हैं। तो लिए आज हम आपको आंखों के रंग के मुताबित लड़कियों के नेचर से जुड़े राज बताते हैं...
काली आंखें
जिन लड़कियों के आंखों का रंग काला होता है वे रहस्यमयी मानी जाती है। उन्हें अपनी हिसाब से जिंदगी जीना पसंद होता है। ये लड़कियां किसी के मामले में पड़ने की जगह अपने काम सा काम रखना सही समझती है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होती है। ऐसे में ये अपने करियर व जिंदगी से जुड़े फैसले बड़ी समझदारी व आत्मविश्वास से लेती है। साथ ही इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। इसके अलावा भरोसेमंद होने से इनपर आंखें बंद करके भी विश्वास किया जा सकता है।
भूरी आंखें
भूरे रंग की आंखें देखने में नशीली लगती हैं। वहीं ये लड़कियां काफी साहसी और हिम्मती होती है। इस रंग की आंखों वाली लड़कियां पैसों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देती है। साथ ही ये लड़कियां दिल की साफ होने से बेहद ईमानदारी होती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर व परिवार का बखूबी ध्यान रखती है। इसके अलावा ये आत्मविश्वास से हर काम करती है।
ग्रे आंखें
ग्रे रंग की आंखों वाली लड़कियां दिल की साफ और सुंदर होती है। ये बातों को दिल में छुपाने की जगह पर सीधे मुंह पर कहना सही समझती है। साथ ही ये लड़कियां वफादार होने से जीवनसाथी का हर हाल में साथ निभाती है। वहीं अपने करियर को चुनने में भी ये लड़कियां एकदम स्पष्ट होती है।
हरी आंखे
हरे रंग की आंखों वाली लड़कियां बेहद साहसी होती है। ये हर काम को पूरे जोश से करती है। साथ ही ये लड़कियां रोमांटिक नेचर की भी होती है। ये जिंदगी को रोक-टोक की जगह पर खुशी से जीना पसंद करती है। ये किसी भी बात का फैसला लेने के लिए दिमाग की जगह दिल की सुनती है।
नीली आंखें
नीले रंग की आंखों वाली लड़कियां बेहद ही आकर्षित होती है। ऐसे में लोग जल्दी ही इनसे अट्रैक्ट हो जाते हैं। मगर सुंदरता के साथ ये अपने तेज दिमाग से भी जानी जाती है। ये लड़के के मन की बात को आसानी से जान लेती है। साथ ही ये लड़कियां दयालु स्वभाव की होने से हर किसी की मदद करने को तैयार रहती है।






No comments