शास्त्रों के मुताबिक ऐसे मरने वालों की आत्माएं हमेशा भटकती रहती है
हर इंसान अपने जीवन में आ रही समस्याओं से परेशान होता है कुछ लोग इन सारी समस्याओं से लड़ जाते हैं तो कुछ लोग खुद ही बिखर जाते हैं। जीवन में परेशानी कैसी भी हो सकती है? अब चाहे वह छोटी हो या बड़ी, समाधान हर समस्या का होता है। इस संसार में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। लेकिन अक्सर लोग इन समस्याओं से लड़ने की बजाए खुद ही परेशान हो जाते हैं और इतने ज्यादा परेशान हो जाते है कि खुद को ही खत्म करना समस्या का समाधान समझने लगते हैं। जी हां परेशान होकर कुछ लोग आत्महत्या कर बैठते हैं जो कि सरासर गलत होता है। क्या आप जानते हैं जो लोग आत्महत्या कर लेते हैं उनके साथ मरने के बाद क्या होता है आज यहां पर हम आपको शास्त्रों के मुताबिक कुछ ऐसे ही विषय पर बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपने मन से यह विचार निकालकर समस्या के समाधान में लग जाएंगे।
आत्महत्या के बाद आत्मा अधर में लटक जाती है ना तो वो स्वर्ग या नरक जा पाती है और ना ही वह जीवन में वापस आ पाती है। बस भटकती रहती है ऐसे में वह अतृप्त होती जाती है वह तब तक अपने स्थान पर नहीं जाती जब तक उसका समय नहीं हो जाता है। मानव जीवन के कुल सात चरण होते है।



No comments