सरकारी नौकरी

दुनिया का एक ऐसा आइलैंड जहां महिलाएं करती हैं मजे, पुरुषों के लिए है नो एंट्री

छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर लोग आइलैंड जाते हैं। मगर क्या आपको पता है दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जहां सिर्फ महिलाएं मजे कर सकती हैं। यहां पुरुषों को जाने की इजाजत नहीं है। इस आइलैंड को डिजाइन करने का मकसद औरतों को उनकी बिजी दिनचर्या से ब्रेक दिलाना और उनकी जिंदगी को खुशनुमा बनाना है। इस अनोखे आइलैंड का नाम सुपरशी है। ये फिनलैंड में है।

फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास स्थित ये आइलैंड 8.47 एकड़ में फैला है। इसे अमेरिका की एक कारोबारी महिला क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है। उनका कहना है कि वो एक ऐसी जगह छुट्टियां बिताना चाहती थीं जहां महिलाएं खुलकर अपनी जिंदगी को जी सके। इसी वजह से उन्होंने ये आइलैंड खरीदा है। इस आइलैंड में उन्होंने महिलाओं के फिटनेस और न्यूट्रीशन समेत उन सभी चीजों का ध्यान रखा है जिसकी उन्हें जरूरत रहती है।


रॉथ का मानना है कि रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं का वक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस रिजॉर्ट में रुककर वो सुकून हासिल कर सकती हैं। इस रिजॉर्ट में 4 केबिन हैं। रिजॉर्ट में स्पा, सन बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर फोकस करके बनाए गए हैं। हर एक केबिन की कीमत लगभग दो से चार लाख रुपये तक है। इसमें महिलाएं पांच दिन तक फुर्सत के पल बिता सकती हैं।इस आइलैंड पर जाने के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी स्वीकृति लेनी होगी। इसके अलावा उन्हें एक आनलाइन इंटरव्यू भी देना होगा।

No comments