पति संग पूल में बिपाशा बसु ने दिए रोमांटिक पोज, देखें हाॅट तस्वीरें
बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस बीच वेकेशन की कई तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। बिपाशा और करण की इस साल मालदीव में यह दूसरी ट्रिप है। इससे पहले दोनों फरवरी में मालदीव की सैर पर थे। एक बार फिर आइलैंड पहुंच कपल ने खूब मस्ती की।
हाल में बिपाशा ने करण संग एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बिपाशा ब्लैक बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक, हाई बन और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस रोमांटिक कपल का ये वीडियो देखते दी देखते वायरल हो रहा है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बिपाशा और करण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं।
No comments