व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं ये आसान उपाय, अभी परेशानियां होगी दूर!
वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की सफलता या असफलता के लिए आसपास की ऊर्जाएं भी जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप मनी प्लांट से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। आप अपने ऑफिस में मनी प्लांट लगा लें। माना जाता है कि इससे रूके हुए धन की प्राप्ति होती है। मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में मिट्टी में लगाना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे कांच की बोतल में डालकर लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
जब भी अपने ऑफिस में मनीप्लांट लगाएं तो उसकी नियमति देखभाल की जानी बेहद जरूरी है। इसमें प्रतिदिन पानी डालें। कुछ दिनों तक रोज सुबह इस मनीप्लांट में पानी के साथ दूध के दो चम्मच भी डालें। ऐसा करने पर आपके व्यापार में सुधार आना धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा।
अगर आपके व्यापार से कहीं से पैसा आना है लेकिन वो फंसा हुआ है तो आप एक कोरा कागज लें और उसके ऊपर उन लोगों के नाम और पता लिखें जिनके पास आपके पैसे फंसे हुए हैं। फिर इसे मनी प्लांट की मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से आपका धन वापस आ जाएगा।

No comments