सरकारी नौकरी

अब नहीं बचेगा दाऊद, बनाई गई एक की स्पेशल टीम


भारत का मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। मोदी सरकार ने उसके काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इस के लिए भारत सरकार के ब्लू प्रिंट तैयार करने के बाद इस पर 50 अधिकारियों की टीम काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया विभाग के अफसरों के साथ साथ रॉ, ईडी, इनकम टैक्स, एफआईयू और सीबीआई की संयुक्त टीम काम कर रही है।

#मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोटों के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत सरकार समय-समय पर दाऊद के पाकिस्तानी पासपोर्टो और पतों के बारे में पाकिस्तान को अवगत कराती रही है, ताकि वह उसे पकड़कर भारत के हवाले कर सके, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने हमेशा दाऊद की पाकिस्तान में मौजूदगी से इनकार करती आई है।

#जानकारी यह भी है कि दाऊद बहुत बीमार है। व पिछले कुछ महीनों से कहीं भी मूवमेंट नहीं कर पा रहा है। यहां तक की वो कोई फोन भी अटेंड नहीं कर रहा है। कराची में वह और उसका पूरा परिवार बुलेट प्रूफ गाड़ी में चलता है।इस समय दाऊद कराची में शेख हनीफ मर्चेन्ट के नाम से लोगों के बीच में जाना जाता है।

#दाऊद के हर एक मैसेज को उसके लोगों तक पहुंचाने का काम उसकी पत्नी मेहजबीन शेख करती है। अब उसके गुर्गों पर नकेल कसने के लिए भारत सरकार अमेरिका की होम लैंड सिक्योरिटी से उससे जुड़े लोगो की लिस्ट साझा करेगी। इसको टेररिस्ट स्क्रीनिंग सेंटर में साझा किया जाएगा।

No comments