रिलायंस जियो सिम को ऐसे करें एक्टिवेट
#जियो सिम खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
#रिलायंस जियो स्टोर पर सिम के लिए वैलिड आईडी प्रूफ और पार्सपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर जाएं।
#जो पार्सपोर्ट साइज फोटो आप लेकर जा रहे हैं वह 3 महीने के अंदर का ही हो, पुराना फोटो देख स्टोर कर्मचारी सिम देने से मना कर सकता है।
#जिस ग्राहक को सिम लेना है, या जिसके नाम पर सिम लिया जा रहा है, सिम लेते समय उसका वहां मौजूद होना जरूरी है।
#ऐसा होगा सिम एक्टिवेट :- कंपनी ने बिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है। आपको नए सिम का बिल ईमेल आईडी पर मिलेगा। एसएमएस के जरिए भी रिसिप्ट भेजा जाएगा। एक बार जैसे ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, यूज़र को टेली-वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा जाएगा।
#वीओएलटीई डिवाइस :- आपको अपने जियो सिम से 1977 नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के जरिए ही टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। कॉल करने से पहले सिम कार्ड खरीदते वक्त दिए गए डॉक्यूमेंट को साथ में रखना ना भूलें, इससे प्रक्रिया को पूरी करने में सहूलियत होगी।
कॉल के दौरान आपसे रिलायंस जियो नंबर बताने को कहा जाएगा जो सिम पैक के पिछले हिस्से पर लिखा होगा। इसके बाद आपके द्वारा जमा कराए गए आईडी डॉक्यूमेंट नंबर के आखिरी चार डिजिट पूछे जाएंगे। बस हो गया आपका सिम एक्टिवेट।
No comments