सरकारी नौकरी

OMG! कभी महिला तो कभी पुरुष बन जाता है यह शख्स


आम तौर पर हम अपनी पहचान किसी नाटक या किसी खास अवसर पर ही बदलते हैं पर बात जब जेंडर परिवर्तन की हो तो यह और भी रेयर केस बन जाता है।  लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी पहचान हर 24 घंटे पर बदल जाती है। जी हाँ इंग्लैंड के मेडस्टोन में रहने वाला 22 साल का रेयान वीगली ‌बाई-जेंडर शख्स है। वह हर दिन उठकर सबसे पहले यह तय करता है कि आज के दिन उसे महिला जैसा महसूस हो रहा है या फिर एक पुरुष की तरह। उस दिन उसे जिस तरह का अनुभव होता है, वह उस दिन वैसा ही बने रहता है।

#बाई-जेंडर लोग वे लोग होते हैं जो महिला या पुरुष होने के बावजूद अंदर से आधा महिला और आधा पुरुषों जैसा महसूस करते हैं।  उनकी कुछ आदतें और पसंद कभी महिलाओं तो कभी मर्दों जैसी होती हैं।  वो ट्रांसजेंडर जैसे ही होते हैं।  रेयान का केस भी कुछ ऐसा ही है।

#रेयान का कहना है कि उनके लड़की जैसा बनके रहने की वजह से उनकी जिंदगी में कई आई हुई लड़कियां छोड़कर चली गईं। उन्होंने लव-लाइफ में बहुत संघर्ष किया है। लेकिन उन्हें अब जाकर अपना असाली प्यार मिल ही गया है।

#रेयान की गर्लफ्रेंड किस्टाल ‌ग्रिग्स कहती हैं उन्हें रेयान के इस अवस्‍था से कोई दिक्कत नहीं है। वह उनके साथ ही रहना चाहती हैं और उन्हें खूब पसंद भी करती हैं। रेयान कहते हैं उन्हें औरतें पसंद हैं लेकिन कभी-कभी वो खुद भी औरत जैसा महसूस कर वैसा बन जाते हैं, इसके लिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं।


No comments