सरकारी नौकरी

मुंबई में बच्चों ने देखे हथ‍ियारों से लैस संदिग्ध, हाई अलर्ट जारी


मुंबई के पास उरण में कुछ स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस चार आतंकियों को देखा। इन स्‍कूली बच्‍चों ने हथियारों से लैस संदिग्ध की खबर पुलिस को दी। बच्चों ने बताया कि काले कपड़ों में चार संदिग्धों को उरण नेवी बेस के पास देखा, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत नेवी को दी। नेवी के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
# मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल छात्रों ने पुलिस को बताया कि चार लोग आर्मी की ड्रेस में कंधे पर कुछ लादे हुए थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस और एटीएस अलर्ट हो गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

# नेवी के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुबह से नौसेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

# गौरतलब है कि 26/11 की घटना को भी कुछ इसी तरह से अंजाम दिया गया था। उस समय आतंकवादियों ने मुंबई में दाखिल होने के लिए समुद्र के रास्ते का उपयोग किया था। ऐसे में एक बार फिर खतरे की आशंका बढ़ गई है, और सेना को सतर्क रहने को कहा गया है। 

# जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चों ने बताया कि संदिग्ध ओएनजीसी और स्कूल के बारे में पूछताछ कर रहे थे। पुलिस और नेवी जांच में हर पहलुओं को नजर में रख कर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। मछुआरों से भी पूछताछ की गई है। 

No comments