सरकारी नौकरी

शिव परिवार में नन्दी का होना भी है जरुरी


शिव परिवार नंदी के बिना अधूरा है। घर में शिवलिंग रखा जा सकता है लेकिन शिवलिंग का आकार बहुत बड़ा न हो, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है तो वहीं नंदी को भी स्थापित करना चाहिए।


नंदी का महत्व:

नंदी पीतल का हो तो अति उत्तम रहता है। बगैर नंदी के शिवजी की पूजा नहीं होती है और न ही शिव की स्थापना नंदी के बगैर ही पूर्ण मानी जाती है। इसलिए जब भी घर में शिवलिंग रखे या स्थापना की जाए, नंदी को भी स्थापित करना न भूले।

करे नंदी की पूजा:

शिवजी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही नंदी की भी पूजा करना चाहिए। नंदी और शिवजी की साथ में पूजा अर्चना करने से पुण्य फल की तो प्राप्ति होती ही है वहीं नंदी की पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न हो जाते है। 


No comments