सरकारी नौकरी

इंडिया और आस्ट्रेलिया ने लिया आतंकवाद को खत्म करने का फैसला


आतंकवाद आज की सबसे बड़ी चुनौती है। जिससे खत्म करना बहुत जरुरी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कल्म टर्नबुल भारत के चार दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मैल्कल्म टर्नबुल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास के असाधारण रास्ते पर बढ़ रहा है।


आतंकवाद के खिलाफ अहम् निर्णय:

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल छह समझौते करार हुए और इनमे आतंकवाद का खात्मा प्रमुख है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करे मोदी:

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं, दोनों देशों की दोस्ती से दोनों देशों के नागरिकों का विकास होगा। हम दोनों देश साझी नियति के लिए एक दूसरे से जुड़े है। हम दोनों प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि दोनों देश रिश्ते गहरे होने के साथ तरक्की भी करे।


No comments