Alcatel Flash: 4 कैमरे वाला जबरदस्त स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च
मार्केट में रोज मोबाइल के नए मॉडल देखने को मिलते है। स्मार्टफोन के बाजार में अल्काटेल कंपनी ने सबको हैरान करते हुए बड़ा धमाका किया है। कम कीमत पर शानदार फीचर्स के लिए मशहूर इस कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन Alcatel Flash लॉन्च किया है जो अपने आप में सबसे अलग है।
4 कैमरे:
इस स्मार्टफोन में एक या दो नहीं बल्कि 4 कैमरे दिए गए हैं। गौरतलब है कि यह स्मार्टफोन 2015 में आए Alcatel Flash 2 का सक्सेजर है जिसमें अत्याधुनिक फीचर्स मौजूद हैं। Alcatel Flash में पीछे के पैनल पर 13 MP मेगापिक्सल के दो कैमरे फ्लैश के साथ दिए गए हैं। इसमें आगे तरफ एक 8 MP और एक 5 MP कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है।
जबरदस्त फीचर्स:
अल्काटेल Flash में 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस एलटीपीएस डिस्पले स्क्रीन दिया गया है। पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओएस सिस्टम पर काम करता है। इसमें 3 GB रैम और 32 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। साथ ही मैमोरी को बढ़ाने के लिए इसमें 128 GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। इसकी बैटरी काफी पावरफुल है जो कि 3100 mAh की है।
इसमें वाईफाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.1, और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फीचर्स के अलावा फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, प्रोक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और डिजिटल कंपास सेंसर भी मौजूद है।

No comments