सरकारी नौकरी

लड़की की आत्मा ने कहा, "कब्र से बाहर निकालो मुझे"


इंसान की अचानक मौत उसकी आत्मा के भटकने का कारण बनती है। चाहे वह मामला किसी प्यार का हो या कोई और। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के संतोष नगर का है। एक नाबालिग लडक़ी का नरकंकाल उसके घर से बरामद हुआ है। डेढ़ साल पहले मौत को गले लगाने वाली लडक़ी को उसके परिजनों ने घर के अंदर ही कब्र खोदकर दफन कर दिया था।


लोगों में डर का साया:

खबरों की माने तो, इस लडक़ी को उसके परिजनों ने करीब डेढ़ साल पहले घर में ही दफना दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बात की शिकायत पडोसियों ने इतना वक्त बीत जाने के बाद पुलिस से की। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक लडक़ी का साया पिछले डेढ़ साल से उन्हें डरा रहा था। 

कंकाल को निकाला बाहर:

‘मुझे घर के अंदर ही मेरे मां बाप ने दफना दिया है, मुझे बाहर निकालो।’ पड़ौसी इस हद तक परेशान हो गए की उन्हें पुलिस का सहारा लेना ही पड़ा, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर उसकी खुदाई कराई, जिसमें लडक़ी का नरकंकाल निकला। पुलिस ने इस नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस जाँच:

शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। अब सवाल यह है की, अगर मामला आत्महत्या का था तो घरवालों ने लडक़ी के शव को घर में ही दफ्न क्यों कर दिया।


No comments