IPL: इंदौर के इस मैदान में चीयरलीडर्स के डांस पर लगा बैन
IPL हर बार की तरह अपने जोर शोर से चल रहा है। आईपीएल-10 का आज लगातार चौथा दिन है तथा पुरे देश में इसका एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। हर मैच काफी रोमांचक हो रहा है। लेकिन होल्कर स्टेडियम इंदौर में हो रहे RPS और किंग्स XI पंजाब के मुकाबले में आप सिर्फ टीमों के प्रदर्शन का ही मजा ले पाएंगे।
चीयर गर्ल्स का डांस:
इंदौर होल्कर स्टेडियम में चीयरलीडर्स यानी चौके और छक्के लगने पर डांस करने वाली गर्ल्स आज आपको नहीं दिखाई देगी। क्योकि इस स्टेडियम में चीयरलीडर्स के डांस पर बैन लगा हुआ है।
क्यों हुआ चीयर गर्ल्स का डांस बैन:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीयरलीडर्स पर मध्यप्रदेश में बैन लगा रखा है। यह भी जानकारी दे दें कि मुख्यमंत्री चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह नेआईपीएल से एंटरटेन्मेंट टैक्स हटाने की सलाह भी दी थी।
No comments