यहां एक बाप अपनी बेटी के सिर पर थूककर देता विदाई
ये देश विभिन्नताओं का देश है। यहां अनेक अजीबोगरीब परम्पराएं है। दुनिया में कई जनजातियां एेसी हैं जो अपने अनोखी परंपरा के कारण जानी जाती हैं। एेसी ही एक जनजाति है मसाई। मसाई जनजाति में एेसी परंपराएं निभाई जाती हैं जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती हैं।
सिर पर थूकता बाप:
कसाई जनजाति केन्या और तंजानिया में पाई जाती है। इस जनजाति में शादी को लेकर कई अलग-अलग रीतिरिवाज निभाए जाते हैं। कहते हैं यहां पर दुल्हन का पिता अपनी बेटी के सिर पर थूकता है। इसे आशीर्वाद माना जाता है।
थूकना माना जाता है आशीर्वाद:
शादी के बाद जब दुल्हन अपना घर छोड़ जाती है तो वह दोबारा मायके नहीं आती। इसके पीछे की मान्यता है कि एेसा करने से लड़की पत्थर बन जाएगी। वहीं, जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है तो उसकी काफी बेइज्जती की जाती है। यहां मरने के बाद भी इंसान को दफनाया नहीं बल्कि खुले में छोड़ दिया जाता है।

No comments