जोड़ों के दर्द से परेशान है तो रोज पियें आलू का रस
जोड़ों का दर्द आज हर इंसान की आम बात हो गयी है। इसका मुख्य कारण हमारा खान पान ही है। गठिया की बीमारी किसी भी उम्र के लोगो को हो सकती है। इस बीमारी में जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है। गठिया की बीमारी का प्रभाव अधिकतर घुटनों, नितंबों, उंगलियों की हड्डियों ज़्यादा होता है।
ऐसे करें जोड़ों के दर्द का इलाज:
# अगर आप हर दिन खाना खाने से पहले दो आलूओं का रस निकाल कर पियेंगे तो गठिया के दर्द से आराम पा सकते है।
# पानी हर मर्ज़ की दवा होता है। अगर गठिया की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करे तो आराम मिलता है।
# गठिया के रोगियों को सुबह खाली पेट बथुआ के ताजा पत्तों का रस पीना चाहिए। इस रस को लगातार तीन महीने पीने से दर्द से हमेशा के लिए निजात मिल जाती है।
# जोड़ो के दर्द में एलोविरा भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके पत्तो के जेल को दर्द पर लगाने से आराम मिलता है।

No comments