CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें चेक
साल 2021 में होने जा रही सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बोर्ड एग्जाम 2021 डेटशीट जारी की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई की डेटशीट शेयर की है। बोर्ड 04 मई 2021 से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं शुरू करेगा। शेड्यूल के अनुसार 10 जून 2021 तक सीबीएसई बोर्ड के सभी पेपर्स की परीक्षाएं संपन्न कर ली जाएंगी। किस तारीख में किस विषय की परीक्षा होगी, इसके लिए पूरी डेटशीट आगे देखें...
शिक्षा मंत्री ने लाइव आकर डेटशीट की घोषणा की है। जल्द ही इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिलहाल डेटशीट नीचे देखें और डाउनलोड करें...

No comments