खूबसूरत त्वचा पाने हेतु अपने चेहरे पर लगाए ये होममेड फेस पैक
गेंदे का फूल का इस्तेमाल सभी पूजा घरो में किया जाता है गेंदे के फूल को अत्यंत पवित्र माना जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है गेंदे का फूल हमारी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है आज हम आपको गेंदे के फूल के एक फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले गेंदे के फूल की पंखुडिया लेना है और इन्हे मिक्सर में अच्छे से पीस लेना है अब इस पेस्ट में गुलाब जल और सेब के स्लाइस को मिक्स करना है और इसे फिर से मिक्सकर में अच्छे से पीस लेना है।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाना है और इसे 10 मिनट तक लगाकर रखना है इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लेना है इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।



No comments