अभिनेत्री लीजा हेडन ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, तीसरी बार बनने वाली हैं मां
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन तीसरी बार मां बनने वाली हैं। खास बात ये है कि लीजा की उम्र अभी महज 34 साल है। हाल ही में लीजा ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो बेबी बंप पर हाथ फेरती नजर आ रही हैं। लीजा ने जो कैप्शन लिखा है, उससे ये तो साफ हो गया है कि वो अपने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटी चाहती हैं।
लीजा ने लिखा था- मैं मेरी महिला के साथ। हाल ही में लीजा ने बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। फैंस ने लीजा की इन फोटोज में उनके बॉडी वेट और स्ट्रेच मार्क्स पर भी दिलचस्पी दिखाई है। लीजा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
रेड कलर की बिकिनी पहने सिर पर बड़ी-सी हैट लगाए लीजा धूप का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर बताया कि उनकी ये फोटोज उनके पति डिनो ललवानी ने ली है।
लीजा ने बीती 8 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं।






No comments