सरकारी नौकरी

स्वेज नहर में फंसा 400 मीटर लंबा एवर गिवन नामक जहाज, हर घंटे 40 करोड़ डॉलर का नुकसान

हाल ही में स्वेज कैनाल अथॉरिटी के हेड ने शनिवार को बताया कि कैनाल में फंसे एवर गिवन नाम के जहाज को निकालने की कोशिश जारी है। और इस प्रयास में जहाज के अगले और पिछले हिस्से को कुछ मूव (खिसकाने) करने में सफलता मिली है। लेकिन यह कहा नहीं जा सकता कि यह जहाज पानी में कब से तैरना शुरू करेगा। एवर गिवन दुनिया के सबसे बड़े जहाजों में से एक है। करीब 400 मीटर लंबे इस जहाज पर 4 फुटबॉल के मैदान बन सकते हैं। यह जहाज तेज हवाओं की वजह से 23 मार्च 2021 से स्वेज नहर में तिरक्षा फंसा हुआ है। जिसकी वजह से दोनों तरफ से होने वाला एशिया और यूरोप के बीच कारोबार ठप पड़ा हुआ है।

इस जहाज के फंसे होने से नहर में 321 शिप फंसे हुए हैं और स्वेज नहर अथॉरिटी इन सभी जहाजों को सभी जरूरी सुविधाएं मुंहैया करा रही है। स्वेज कैनाल अथाॉरिटी के चेयरमैन ओसमा रैबी \ने कहा है कि उनको उम्मीद है कि कंटेनर को हल्का करने के लिए सामान हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन तेज हवाएं और बड़ी लहरें कोशिशों को मुश्किल बना रही हैं।

स्वेज कैनाल अथॉरिटी ने कहा है कि जहाज को बाहर निकालने के बाद इस बात की जांच की जाएगी ये कैसे फंस गया है। रैबी ने कहा कि जहाज को बाहर निकालने में अमेरिका और चीन जैसे कई देशों ने सहायता करने का प्रस्ताव दिया है। हम इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं। बता दें कि इस ट्रैफिक जाम से हर घंटे ग्लोबल ट्रेड को 40 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है।

No comments