ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है गेहूं-चने की रोटी, होते हैं ये शानदार फायदे
अक्सर हम बिमारियों से बचने और सेहत को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके अपनाते है। लेकिन आज हम आपको एक अच्छा उपाय बताने जा रहे है। गेहूं और चने के आटे को मिक्स कर दिया जाता है, तो आटे के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। यह मिश्रण न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है।
गेहूं-चने की रोटी खाने के फायदे:
# चने के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहतर आहार माना जाता है। इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
# चने का आटा फाइबर से भरा होता है। एक कप चने के आटे में 10 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर रक्त में वसा के स्तर में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज और बवासीर में राहत मिल सकती है।
# चने के आटे में अनसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होता है। गेंहू के आटे के साथ मिलकर यह हमारे स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है। जिससे हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहतर रहता है।
# गेंहू और चने का आटा हाई फाइबर स्रोत है। जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है। चने के आटे में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।



No comments