क्या ऐश्वर्या राय ने मांगलिक दोष दूर करने के लिए अभिषेक से पहले की थी पेड़ से शादी??
बॉलीवुड में बच्चन फैमिली का नाम चलता है। ऐसे में आज बॉलीवुड की सबसे फेमस और खूबसूरत जोड़ी में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की सालगिरह हैं। दोनों 20 अप्रैल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे।
पेड़ से करनी पड़ी थी ऐश्वर्या राय की शादी
कई बार दावा किया जा चुका है कि मांगलिक होने के चलते ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी से पहले पेड़ से शादी की थी ताकि, उन्हें मंगल दोष से छुटकारा मिल सके। अभिषेक संग ऐश्वर्या की शादी से पहले इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था कि मांगलिक होने के चलते दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकेगी।
इसी दौरान अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के सथ काशी पहुंचे थे, जहां वह अपने खास दोस्त अमर सिंह के साथ बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर पहुंचे थे। लेकिन, संकट मोचन मंदिर के अर्चक ऑक्टर श्रीकांत मिश्रा का कहना था कि वह अपने पूरे परिवार के साथ सिर्फ भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे थे।



No comments