सरकारी नौकरी

IPL 2021: इस विदेशी खिलाडी में बताया CSK के नए कप्तान का नाम, जानिए

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी बनने की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी अब बहुत ज्यादा साल तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। ऐसे में  सीएसके मैनेजमेंट को जडेजा के इर्द-गिर्द टीम बनानी चाहिए क्योंकि वो बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में माहिर हैं।

CSK के नए कप्तान का नाम

वॉन ने क्रिकबज से कहा कि आप ये कह सकते हैं कि धोनी 2-3 साल और खेलेंगे। ईमानदारी से कहूं तो, वो इससे लंबा शायद ही खेलें। ऐसे में टीम को अभी से इस बात पर विचार करना चाहिए कि किस खिलाड़ी के आस-पास नई टीम गढ़ी जा सकती है। मेरी नजर में रविंद्र जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसकी अगुआई में CSK की नई टीम बनाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं कि जिसे आप कह सकते हैं कि आपको चार या पांच नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। विपक्षी टीम को देखते हुए उनसे आप गेंदबाजी की शुरुआत करा सकते हैं। उन्हें अहम फील्डिंग पोजीशन पर आप लगा सकते हैं।

No comments