AAP नेता 'आतिशी' को आयकर विभाग का नोटिस, AAP ने बताया महिला विरोधी चेहरा
हाल ही में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी को केंद्रीय आयकर विभाग की तरफ से एक नोटिस मिला है। इस नोटिस में आतिशी के एफडी और म्यूचुअल फंड की कुल 59.79 लाख की चल संपत्ति पर सवाल खड़ा किया गया है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और विधायक आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर सवाल उठाया।
टॉपर रहीं आतिशी
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि साधारण से साधारण बुद्धि रखने वाला आदमी भी अगर 2020 के चुनाव का आतिशी का एफिडेविट पढ़े, तो समझ सकता है। सौरभ ने आतिशी के बैकग्राउंड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतिशी के माता-पिता दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, इन्होंने खुद सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की और टॉपर रहीं।
भाजपा का महिला विरोधी चेहरा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस सरकार ने स्विस बैंक से काला धन लाने की घोषणा की थी, वह 60 लाख के डिपॉजिट पर भी नोटिस भेज रही है। सौरभ का यह भी कहना था कि आज राजनीति में बहुत कम महिलाएं हैं, जो बिना किसी पॉलिटिकल बैकग्राउंड के आती हैं और यह नोटिस भाजपा की महिला विरोधी चेहरा को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।



No comments