शादी के बाद पहली बार ससुराल आयी दुल्हन को नहीं करने चाहिए ऐसे काम
शादी के बाद लड़की दुल्हन बनकर मां-बाप का घर छोड़कर किसी पराएं घर जाती है जहां उसे नए लोगों से मिलना-जुलना होता है और अपनी जिंदगी की शुरूआत उन्ही अन्जान लोगों से करनी पड़ती है। ऐसे में उनका प्यार पाने के लिए उनके दिल में एक खास जगह बनानी पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिनको अपना कर आप अपने ससुराल वालों को दीवाना बना सकती है।
दुल्हन को पहले दिन क्या-क्या करना चाहिए
# जब कोई नई नवेली दुल्हन अपने घर को छोड़कर दूसरे घर में प्रवेश तो वह उनके व्यवहार से अंजान होती है। इसलिए यदि कोई सदस्य आपको किसी बात पर बोल दें तो उसका जवाब तुरंत पलटकर ना दें।
# कोई दुल्हन आती है तो सबका दिल करता है कि उसके नजदीक रहकर उसके बारे में जाना जाए तो ऐसे में आपको उनकी हर बात का जवाब हंस कर देना चाहिए। उनके बहस करने की कभी ना सोचे।
# नई नवेली दुल्हन को हमेशा अपने पति के परिवार के साथ अच्छा व्यवहार और हंसकर बोलना चाहिए। ऐसे समय में आपको किसी की भी बुराई नहीं करनी चाहिए।
# ससुराल में गुमसुम होकर ना बैठे। सभी को साथ मैलजोल बनाकर रखें। घर के सदस्यों के साथ-साथ बच्चों को भी अपना बनाने की कोशिश करें।



No comments