सरकारी नौकरी

'ये काली काली आंखें' में नजर आएँगी श्वेता त्रिपाठी, शेयर किया लॉकडाउन प्लान

कोरोना काल में बंद के दौरान फ़िल्मी इंडस्ट्री भी घर में समय बिता रही थी। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद उन्होंने खुद को प्रेरित और फिट महसूस किया है। अपने जीवन में सबसे बेहतर तरीके से फिट होने का दावा करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि कोविड से ठीक होने के बाद वह दो प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग के सिलसिले में बाहर भी जा चुकी हैं।

उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सही मानसिकता की जरूरत है और प्रेरित रहने और खुद को फिट रखने के लिए मजबूत होना चाहिए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, व्यक्तिगत रूप से, मैंने पहले अपनी ताकत हासिल करने और अपनी प्रतिरक्षा बढ़ाने पर बहुत ध्यान केंद्रित किया। 

श्वेता वर्तमान में दो प्रोजेक्ट्स ये काली काली आंखें और एस्केप लाइव की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये काली काली आंखें में ताहिर राज भसीन भी उनके साथ नजर आएंगे, जबकि एस्केप लाइव में साउथ स्टार सिद्धार्थ उनके साथ अभिनय करते दिखाई देंगे।

No comments