सरकारी नौकरी

WhatsApp यूज़र्स के लिए खुशखबरी, वॉयस मैसेज भेजने के लिए आया नया फीचर

आजकल रोजाना WhatsApp अपने ग्राहकों के लिए नए-नए फीचर पेश करता है, और अब यूज़र्स का चैटिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर होने वाला है। वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिसके ज़रिए यूज़र चैटिंग के दौरान वॉयस मैसेज को सेंड करने से पहले ही उसे सुन सकेंगे। ख़बरों के मुताबिक कंपनी नए फीचर को एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन नंबर 2.21.12.7 के साथ रोलआउट कर रही है। 

वॉयस मैसेज भेजने के लिए आया नया फीचर

नए अपडेट के साथ मिलने वाले इस फीचर के बाद यूज़र आसानी से सैंड करने से पहले रिकॉर्ड किए गए मैसेज को सुन सकेंगे। जल्द आने वाले इस फीचर के ज़रिए यूज़र स्टॉप बटन को टैप करके वॉयस मैसेज को सुन सकेंगे। जहां अभी तक यूज़र्स को वॉट्सऐप में कैंसिल का ऑप्शन मिलता है, जिससे रिकॉर्ड किया गया मैसेज बिना सुने ही सीधे डिलीट हो जाता है। 

जब इस फीचर के आने के बाद ये बटन कैंसल की जगह स्टॉप का बन जाएगा। इस फीचर से वॉयस मैसेज भेजने वाले यूज़र को काफी आसानी हो जाएगी, और गलती से भेजे हुए मैसेज या गलत भेजे हुए मैसेज को वह सुनकर डिलीट कर सकते हैं।

No comments