सरकारी नौकरी

लड़कियों को ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा पुदीने का ये टोनर


अक्सर गर्मियों के मौसम में लड़कियों का मेकअप पसीने के कारण ख़राब हो जाता है। ऑयली स्कैल्प और चेहरे की समस्याएं दोनों ही आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। स्कैल्प के ऑयली होने से जड़े कमजोर हो जाती हैं, जिससे खुजली और फिर बाल झड़ने लगते हैं। ऑयली स्किन पर मुंहासे, दाग-धब्बे जैसी समस्याएं बनी रहती हैं।

छुटकारा दिलाएगा पुदीने का ये टोनर

# टोनर बनाने के लिए दो कप पानी गर्म करें और इसमें पुदीना के पत्तों को मिक्स कर दें। इसको तब तक उबलना है जब तक कि इसका पानी एक कप ना हो जाए।

# उबलने के बाद पानी को छान लें और पत्तों को एक साइड रख दें। पानी जब ठंडा हो जाए तो इसमें कपूर और नींबू के रस को मिक्स कर दें। 

# अब कॉटन की मदद से इस टोनर का इस्तेमाल आप अपनी त्वचा पर कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा आयल फ्री और चमकदार लगने लगेगी। 

No comments