IPL 2021: आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में वापसी करना होगा मुश्किल
कोरोना महामारी के कारण इस बार आईपीएल को पूरा नहीं किया जा सका था लेकिन अब आईपीएल के बचे मैच करवाने की अटकलें लगाई जा रही है। स्थगित हुए आईपीएल के दूसरे भाग का आयोजन 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अबुधाबी में होना है जबकि टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। ऐसे में आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में अपनी जगह बनाना मुश्किल होगा।
आईपीएल में वापसी करना होगा मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के सात शीर्ष खिलाड़ी बायो बबल के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से हट गए हैं। इन सात खिलाड़ियों में पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, केन रिचर्डसन और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। ये खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में विभिन्न टूर्नामेंट के लिए बायो बबल में रहे हैं।
कप्तान ने किया ये खुलासा
फिंच ने एसईएन रेडियो पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से कहा, यह मेरा निजी विचार है। मुझे लगता है कि उनके लिए आईपीएल के दूसरे भाग में खेलने को सही ठहराना मुश्किल होगा। क्योंकि आने वाले समय में टी20 वल्र्ड कप और घरेलू सत्र के लिए कार्यभार काफी बढ़ेगा।
आस्ट्रेलिया की टीम 28 जून को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वह पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी। इसके बाद उसे दो से 10 अगस्त तक बांग्लादे दौरे पर पांच टी20 मैच खेलने हैं।



No comments