हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना 'कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के दुख में एकजुटता के साथ खड़ी हूं'!!
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली एक बेहतरीन एक्शन अदाकारा के रूप में जानी जाती है। इन्होनें कई शानदार फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हाल ही कमजोर हो रही कोरोना वायरस की सेकेंड वेव के बीच भारत में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कुछ शब्द शेयर किए। हॉलीवुड स्टार ने मौजूदा स्थिति को 'दिल दहलाने से परे' बताते हुए कहा कि वह भारत के दुख में एकजुटता के साथ खड़ी हैं।
अपनी आने वाली फिल्म 'दोज हू विश मी डेड' का प्रमोशन करने के दौरान उन्हें भारत के लिए एक मैसेज शेयर करने के लिए कहा गया था। इस फिल्म में वे एक फायर फाइटर की भूमिका निभा रही हैं। एक समाचार पोर्टल ने उन्हें यह कहते हुए कोट किया कि वे सभी बहुत भारी मन से हैं, और भारत के लोगों का दुख व्यक्त करने और उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए कोई उनके पास कोई शब्द नहीं है।
खबर के अनुसार, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि भारत में वायरस से दिल दहला देने वाली स्थिति है और वे सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि इसमें सुधार हो। उन्होंने कहा कि उनका दिल उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के कई सदस्यों को खोया है और जो इस समय भी वायरस से पीड़ित हैं।



No comments