शेफाली वर्मा ने डेब्यू टेस्ट में ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, बन गयी भारत की पहली बल्लेबाज
इन दिनों भारत के इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच खेले जा रहे है। इसमें भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 17 साल की शेफाली सबसे कम उम्र की बल्लेबाज हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह कारनामा करने वाली शेफाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला बल्लेबाज हैं।
शेफाली डेब्यू टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली भारत की सिर्फ चौथी बल्लेबाज हैं। डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की तरफ से शिखर धवन के नाम हैं। धवन ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन बनाए थे। डेब्यू टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शेफाली अपने नाम कर सकती हैं और इसके लिए उन्हें 37 रनों की जरूरत है।
शेफाली पहली पारी में केवल चार रन से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गयी थी। इसके अलावा उनके पास महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक बनाने का अवसर भी था। वह इस पारी में तिहरे अंक में पहुंचकर ये दोनों उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।



No comments