सरकारी नौकरी

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें शुगर लेवल को कंट्रोल, इन चीजों पर रखें पाबंदी

आजकल इंसान पैसे कमाने के पीछे इतना पागल हो चूका है कि वह सेहत को कहीं पीछे छोड़ गया है। इस बढ़ते तनाव कारण कई  बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। इन्‍हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज जो धीमे जहर की तरह काम करती है। यह आपको पता चले बिना ही बीमार बना सकती है लेकिन आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिससे आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के तरीके:

# डायबिटीज ट्रीटमैंट दौरान आपकी डाइट एक अहम रोल अदा करती है। डाइट को या तो इंसुलिन इंजेक्शन या फिर हाइपोग्लामिक ड्रग्स के कॉम्बिनेशन के साथ लेना चाहिए।

# ज्‍़यादा कार्बोहाइड्रेट्स वाले खाने से परहेज करना चाहिए।  खान पान  में  सुधार  करें, चीनी एवं  अन्य मीठे पदार्थो का सेवन कम से कम करें या न करें।

# एक बार में ज्यादा खाने की बजाय भोजन  को छोटे-छोटे अंतराल में लें, घी तेल से बनी एवं तली भुनी चीजें जैसे-समोसे, कचौड़ी, पूड़ी, परांठे आदि का सेवन कम से कम करें।

# मेथी दाना डायबिटीज में बहुत उपयोगी है।  इसके लिए एक या दो चम्मच  मेथीदाना एक गिलास पानी में रात में  भिगो दें। सुबह इस पानी को पी लें व मेथी को चबा चबा कर खाएं।

No comments