सरकारी नौकरी

अरेंज मैरिज से भी आप इस तरीके से कर सकते है सही पार्टनर का चुनाव, जानिए

शादी हमारे जीवन का सबसे अहम फैसला है जो बहुत सोच समझकर करना चाहिए। और बात जब अरेंज मैरिज की हो तो किसी अनजान से शादी कैसे कर सकते है। लेकिन फिर भी देश में बड़ी संख्या अरेंज मैरिज करने वालों की है। आज भी बहुत से लोग अपने घर वालों की मर्जी से ही विवाह करना पसंद करते हैं। अरेंज मैरिज में आपको सही जीवन साथी का चुनाव करना बहुत जरुरी होता है। 

ऐसे कर सकते है सही पार्टनर का चुनाव:

जब आप अपने पार्टनर से पहली बार मिले तो शादी के लिए उसकी मर्जी को पूछें। यदि आपको लगता है कि वह सिर्फ अपने घर वालों की मर्जी से शादी कर रहा है तो आप उससे विवाह करने का इरादा बदल दें।

हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके प्रति ईमानदार हो, लेकिन आप उसकी ईमानदारी का आंकलन जल्दी नहीं लगा सकती हैं। अतः उसकी पसंद नापसंद, आर्थिक स्थिति तथा पुराने संबंधों को जानने की कोशिश करें।

जब आप अपने पार्टनर से पहली बार मिलें तो इस बात पर गौर करें कि क्या आप या वो एक दूसरे के साथ सहज हैं। असल में सहजता से ही हमारे आने वाले भविष्य का एक बड़ा हिस्सा तय होता है।

आपका पार्टनर दूसरों की भावनाओं की कद्र करता है। इस बात को जानने के लिए उसका दूसरों के प्रति व्यवहार देखें, क्योंकि जो व्यक्ति दूसरे की भावनाओं की कद्र करता है वही आपके लिए बेहतर पार्टनर साबित होगा।

No comments