सरकारी नौकरी

महिलाएं फ्लाइट से ट्रैवल करते समय नहीं पहनें ऐसी चीजें, आ सकती है मुसीबत

आजकल इंसान के पास समय की कमी है वह कम समय में सभी काम निपटा लेना चाहता है ऐसे में ट्रैवल करने के लिए फ्लाइट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन फ्लाइट में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनका सफर काफी बुरा साबित हो जाता है। इसके लिए महिलाएं अपने पहनावे का ध्यान रखें।

फ्लाइट में नहीं पहनें ऐसी चीजें:

आप फ्लाइट से ट्रैवल कर रही हैं, तो आपको बहुत ज्यादा बॉबी पिंस के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ये पिंस मेटल से बने होते हैं। जिसकी वजह से चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर कई बार आपको परेशानी में डाल देते हैं।

कई बार महिलाओं की ब्रा भी परेशानी का कारण बन जाती है। कई ब्रा होते हैं, जिनके अंदर मेटल वायर्स मौजूद होते हैं। ऐसे में, सिक्युरिटी वालों को उनके कपड़े उतरवाने पड़ जाते हैं।

वैसे तो ट्रैवल करने के लिए कार्गो पैन्ट्स काफी आरामदायक हैं। लेकिन चेकिंग के दौरान इससे आपको कई तरह की प्रोब्लेम्स का सामना करना पड़ सकता है। इन पैन्ट्स में काफी सारे पॉकेट्स होते हैं।

कई लोग ट्रैवल करते हुए मेटल के ब्रेसलेट्स और नेकलेस पहन लेते हैं। इससे चेकिंग के दौरान उन्हें परेशान ही होना पड़ता है। इसलिए इन्हें कैरी करना अवॉयड ही करें।

No comments