सरकारी नौकरी

हिन्दू धर्मं में इन लोगों को पैर लगाना माना गया है सबसे बड़ा पाप, नहीं मिलती है मुक्ति

हमारे शास्त्रों और ग्रंथों में ना केवल जीवन को सरल और सुगम बनाने के तरीके बताए हैं बल्कि उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों का भी संकेत दिया है। कई ऐसे संकेत बताये गए है जिनसे हम अपने जीवन में कई पाप के भागी बनने से बच सकते है। मनुष्य को इन चीजों को भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि गलती से पैर लग जाए तो तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

इन लोगों को नहीं लगाना चाहिए पैर:

कुंवारी कन्या को देवी का रूप बताया है। इसलिए कन्या को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए। तथा कभी किसी कन्या को अपना पैर ना छूने दें। यदि गलती से पैर छू ले तो उससे तुरंत माफी मांगे।

गुरु का स्थान माता पिता और भगवान सबसे ऊपर होता है, ऐसे में गुरु हमेशा वंदनीय होते हैं। इसलिए गुरु के पैर आपको सबसे पहले छूने चाहिए। तथा गुरु को कभी अपना पैर ना लगने दें।

हिंदु धर्म में ब्राम्हण को किसी देवी देवता से कम नहीं माना जाता है। समाज में ब्राम्हण का स्थान सबसे उच्च होता है, इसलिए ब्राम्हणों को कभी पैर से ना छुएं। 

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। तथा उन्हें गलती से कभी पैर से ना छुएं और ना ही उनका निरादर करें।

अपने शास्त्रों में उल्लेख किया है कि हिंदु धर्म में बच्चे को भगवान का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि शिशु में साक्षात भगवान वाश करते हैं। इसलिए बच्चे को कभी पैर से ना छुएं या पैर ना लगने दें।

No comments