भारत में जल्द ही लॉन्च होगा Vivo V21E 5G स्मार्टफोन, कीमत मात्र 24,990 रुपये
इस तकनीकी के ज़माने में हर रोज़ मार्केट में नए स्मार्टफोन देखने को मिलते है। अब जल्द ही एक दमदार स्मार्टफोन लांच होने वाला है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो भारत में अपना आगामी स्मार्टफोन वीवो वी21ई 5जी 24,990 रुपये में लॉन्च कर सकती है।
Vivo V21E 5G स्मार्टफोन
जिग्मोचाइना ने रविवार को टिप्सटर का हवाला देते हुए बताया कि स्मार्टफोन के 24 जून को देश में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होने की संभावना है। वीवो वी21ई 5जी माइक्रोसाइट से पता चला है कि यह एक स्लिम और ट्रेंडी डिजाइन वाला होगा।
स्पेसिफिकेशन:
इस स्मार्टफोन में 6.44-इंच का अमोल्ड पैनल हो सकता है जो एफएचडी प्लस रेजोल्यूशन देता है। इसमें 32एमपी का फ्रंट कैमरा है और इसके रियर कैमरा सेटअप में 8एमपी अल्ट्रावाइड स्नैपर के साथ 64एमपी का प्राइमरी लेंस है। 5जी-सक्षम फोन के सामने के दृश्य से पता चलता है कि इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।


No comments