सरकारी नौकरी

सावधान: गर्मियों में बर्फ का ठंडा पानी पीने से कम हो सकती है दिल की धड़कन

अक्सर हम देखते हैं कि गर्मी के दिनों में जब हम बाहर से आते हैं तो आते ही ठंडा पानी पीने का मन करता है लेकिन यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और आपके दिल की बिमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए गर्मी में बर्फ का ठंडा पानी पीने से हमेशा बचना चाहिए। 

ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान:

गर्मी में बर्फ का पानी या तेज ठंडा पानी पीने से हृदय की गति कम हो जाती है। अध्ययनों से पता चला है कि ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को उत्तेजित करता है। इस तंत्रिका के कारण हृदय की गति कम हो जाती है।

शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और जब आप कोई ठंडी चीज पीते हैं तो उस वस्तु के तापमान को नियमित करने के लिए आपके शरीर को कुछ ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। 

बर्फ का ठंडा पानी पीने से सबसे ज्यादा प्रभावित हमारा गला होता है और इसीलिए गर्मियों में अक्सर गला खराब होने की समस्या रहती है।

गर्मी में ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है क्योंकि इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ने से खाना ठीक से नहीं पचता है। 

No comments