सरकारी नौकरी

पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं तो लड़कियां जरूर आजमाकर देखें ये देसी उपाय


कई बार लड़कियां माहवारी यानि पीरियड्स से जुड़ी समस्या से परेशान रहती है। इसके कारण कई महिलाओं व लड़कियों को लंबे समय तक पीरियड नहीं आते हैं। ऐसे में वे परेशान होकर दवाओं का सहारा लेने लगती है। मगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ देसी उपायों को अपना सकती है। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है। साथ ही इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम रहता है।

अपनाएं ये देसी तरीके:

अदरक पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। एक 1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच अदरक डालकर उबालें। पानी उबलने पर इसे आंच से उतार कर छान लें। फिर इसमें चीनी या शहद मिलाकर दिन में दिन पर थोड़ा-थोड़ा करके पी लें।

पीरियड्स समय पर ना आने की समस्या में खड़ा धनिया फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पैन में 2 कप पानी व 1 बड़ा चम्मच खड़ा धनिया डालकर उबालें। पानी के 1 कप होने पर इसे छान लें। फिर इसे पानी को दिन में 3 बार थोड़ा-थोड़ा करके पीएं।

गुड़ और अजवाइन का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए पैन में 1 गिलास पानी 1-1 चम्मच गुड़ और अजवाइन डालकर उबालें। पानी का रंग बदलने पर इसे छान लें। पीरियड्स ना आने तक रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे रुके हुए पीरियड्स आने में मदद मिलेगी।

दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। वहीं लंबे समय से पीरियड्स ना आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी दालचीनी कारगर मानी गई है।

No comments